मारपीट में एक जख्मी

दाउदनगर , संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरम गांव में मारपीट की घटना में संतोष सिंह नामक व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना के संबंध में जख्मी व्यक्ति द्वारा पांच लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई गई है। इसमें आरोपितों पर मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। जख्मी व्यक्ति का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

2024-05-07T16:32:33Z dg43tfdfdgfd